फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शटडाउन लेने के बावजूद बहाल कर दी आपूर्ति, करंट से लाइनमैन की माैत

विज्ञापन
तमकुहीराज सीएचसी में घटना की जानकारी लेते विधायक। स्रोत-सोशल मीडिया         
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थानाक्षेत्र के गाजीपुर में बाधित बिजली सप्लाई बहाल करने के कार्य में लगे बिजली उपकेंद्र तमकुही पर बतौर संविदाकर्मी तैनात लाइनमैन बिजलीकर्मियों की लापरवाही के कारण हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस ने बिजलीकर्मी के शव को कब्जे में ले आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। तमकुहीराज कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव कोईंदी बुजुर्ग निवासी ध्रुप गोंड (45) बतौर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात थे। मंगलवार शाम ध्रुव अपने एक सहयोगी संविदा लाइनमैन के साथ क्षेत्र के गाजीपुर स्कूल टोला के समीप शारदा नगर में बिजली उपकेंद्र से शॉट डाउन लेकर बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे थे। इसी दौरान उपकेन्द्र पर तैनात किसी कर्मचारी ने शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति संचालित कर दी।
विज्ञापन

इसके कारण बिजली के पोल पर चढ़कर आपूर्ति बहाल करने का कार्य कर रहे ध्रुप गोंड हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बिजली उपकेंद्र पर कुछ देर बाद आनन फानन में सप्लाई ठप कर बिजली विभाग से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे।
वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस संविदा लाइन मैन के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कारवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें