फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन आज

Mon, 24 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन सोमवार को होगा। कुशीनगर एयरपोर्ट पर सुबह 11:20 बजे राजकीय विमान से उतरेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी एडीएम वैभव मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सुबह 10:25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से चलकर सुबह 11:20 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां पांच मिनट रुकने के बाद सड़क मार्ग से 11:35 बजे कुशीनगर के बौद्धमठ जाकर दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके बाद सुबह 11:50 बजे जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे प्रेस वार्ता कर 2:10 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें