फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास शव रखकर दिया धरना
विज्ञापन

एसडीएम और एसओ के आश्वासन पर माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। मारपीट में घायल नरेश मुसहर की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सोमवार को सालिकपुर चौकी के पास शव रखकर आधे घंटे तक धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व एसओ ने समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद पनियहवा पुल के पास अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सालिकपुर गांव के पास एनएच 727 की पटरी पर गुमटी रखने के विवाद में नरेश मुसहर को चोट लग गई थी। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सालिकपुर के प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मृतक के परिजन शव को सालिकपुर पुलिस चौकी के पास सड़क पर रखकर, अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए परिजन धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को जेल भेजा जाए। आवास समेत अन्य सरकारी सहायता व मुआवजा दिया जाए। सूचना पर पहुंचे एसओ रामकृष्ण यादव ने परिजनों से बात कर कार्यवाई से अवगत कराया। कुछ देर बाद ही एसडीएम अरविंद कुमार भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ने परिजनों को हरसंभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि नरेश के परिजनों की कुछ मांग थी। इस बाबत उनको समझाबुझाकर नियम कानून के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद लोग मान गए। शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें