मानदेय बढ़ोतरी व एचआर पालिसी निर्धारण करने की मांग
- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में किया प्रदर्शन
पडरौना। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ोतरी करने और एचआर पॉलिसी निर्धारण करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि राज्य स्तर से तैनात कर्मियों को मानदेय यात्रा, भत्ता व अन्य समस्त व्यय एसआर एलएम मनरेगा के बराबर दिया जा रहा है। लेकिन इसी योजना में प्रदेश के सभी मंडलों में संविदा व आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न पदों पर तैनात कर्मियों के मानदेय में बीते सात वर्ष से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसको लेकर कई बार शासन प्रशासन को मांग पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान नंद कुमार मिश्र, बबीता सिंह, सोनू मिश्र, संदीप सिंह, अभिजीत सिंह, अभिजीत राय, मृत्युंजय शुक्ला, संतोष कुमार, नीरज, बंटी, भगवान, सुरेश, सीमा, रीना, संजय, बाबूलाल उर्फ बब्लू आदि मौजूद रहे।