फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वामीनाथन आयोग कर रिपोर्ट लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग उठने लगी है। किसान और व्यापारी नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र भेजकर सरकार से किसानों के हित में आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि किसानों को उनकी फसल की उत्पादन लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल, राजेश्वर पाठक, अखिलेश मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, प्रमोद सिंह, गोरख पटेल, रविकेश मिश्रा, गेंदा सिंह, सुदामा सिंह, संदीप यादव, पंकज मिश्रा, विनोद शर्मा, नाजीर अंसारी और गोपाल रौनियार आदि की तरफ से कृषि मंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों में कृषि क्षेत्र की कई मूलभूत समस्याओं के समाधान का सुझाव दिया गया है। लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर एमएसपी निर्धारित करने से किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल सकेगा। इसके साथ ही किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर प्रभावी एवं व्यापक फसल बीमा का लाभ देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सिंचाई, जल संरक्षण, भूमि सुधार, बिजली और ग्रामीण सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सरकारी निवेश बढ़ाया जाना चाहिए। महिला किसानों को भी कृषि व्यवस्था में बराबरी का अधिकार देना चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें