फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग

Wed, 18 Mar 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
संसद में पर्यटन बुद्ध नगरी कुशीनगर को रेल परियोजना से जोड़ने के लिए सदन में मुद्दा उठाते कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर सांसद ने मंगलवार को संसद में कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कुशीनगर बौद्ध पर्यटन क्षेत्र के विकास से जुड़ा है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर-सरदारनगर-कुशीनगर रेल परियोजना काफी समय से लंबित है। वर्ष 2017 से इस परियोजना का डीपीआर तैयार है। लेकिन उसे अब धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह रेल मार्ग शुरू होने से कुशीनगर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगा। इससे बौद्ध सर्किट के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें