फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवरात्र में गेंदा और अड़हुल के फूलों की बढ़ी मांग, 20 फीसदी तक बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडालों, देवी मंदिरों और घरों में पूजा के लिए खरीदारी कर रहे लोग
विज्ञापन


वाराणसी, लखनऊ, कोलकाता और गोरखपुर की थोक मंडियों से फूल मंगा रहे व्यापारी

पडरौना। शारदीय नवरात्र में फूलों की मांग बढ़ गई है। देवी मंदिरों से लेकर दुर्गा पूजा पंडालों और घरों में पूजा-पाठ के लिए लोग गेंदा और अड़हुल के फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने से फूलों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में फूलों के दाम 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए गेंदा और अड़हुल के फूलों का विशेष महत्व है। मंदिरों में देवी प्रतिमाओं के शृंगार, पूजा की थाली सजाने और पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए इन फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, घरों में कलश स्थापना और नियमित पूजा के लिए भी श्रद्धालु फूल खरीद रहे हैं। दुर्गा पूजा समितियां भी पंडालों की सजावट के लिए फूलों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

फूल व्यापारी बेचू साहनी, लल्लन साहनी, सुनीता साहनी आदि ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में फूल का दाम 15-20 प्रतिशत बढ़ गया है। गेंदा का जो फूल का माला पिछले वर्ष 100 रुपये जोड़ा बेच रहे थे, उसकी कीमत इस वर्ष 115 से 120 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

बाजार में मांग के अनुरूप फूल उपलब्ध कराने के लिए व्यापारी वाराणसी, लखनऊ, कोलकाता और गोरखपुर की थोक मंडियों से फूल मंगा रहे हैं। नवरात्र के दिनों में मांग बढ़ने के कारण फूल कारोबारियों की व्यस्तता भी बढ़ गई है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फूल कारोबार में 15-20 प्रतिशत तक कीमत बढ़ गई है फिर भी सुबह से शाम तक आ रहे ग्राहकों को देख व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्र के शेष दिनों और दुर्गा पूजा के दौरान फूलों की मांग बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें