फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग

Mon, 09 Sep 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग के बिंटोलिया में रविवार को तुरहा समाज की बैठक हुई। इसमें समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तुरहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से तुरहा समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी आदेश हुआ है। इसके बाद कुछ लोगों को अनूसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। लेकिन कुछ समय बाद कई तरह की आपत्ति लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य रोक दिया गया है। इससे तुरहा समाज के लोग अपने अधिकारों से वंचित होते जा रहे है। उन्होंने तुरहा समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण जारी करने की मांग करते हुए चेताया यदि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान बिट्टू शाह, काशी प्रसाद, रामेश्वर, सजन शाह, अश्वनी शाह, पिंटू शाह, रामबृक्ष गिरी, संजय यादव, जिउत प्रसाद, मूलेश्वर , श्रीकिशुन प्रसाद, रामेश्वर, धीरेंद्र तुरैहा, इंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें