फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाली निर्माण कराने की मांग

Wed, 06 May 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। गांव में सडक चौड़ीकरण के बाद सडक किनारे नाली निर्माण नहीं होने से जलनिकासी में परेशानी होने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के पवन गुप्ता संजय पासवान, मोतीलाल यादव, भुखल, दुर्गेश, सुभाष आदि लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि हरपुर माफी गांव के लक्ष्मीगंज- पकड़ियार मार्ग किनारे बसा है। सड़क चौड़ीकरण के बाद इसके किनारे नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते हल्की बारिश होने पर बारिश का पानी सड़क एकत्र हो जाता है। अधिक बारिश होने पर सड़क किनारे बसे लोगों के घर में पानी घुस जाता है। इससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। इन लोगों ने सड़क किनारे नाली का निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें