फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्षों से दीपक दे रहे ताइक्वांडो का प्रशिक्षण

विज्ञापन
छात्रों को ताइक्वांडो सिखाते दीपक मद्धेशिया।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
12 वर्षों से दीपक दे रहे ताइक्वांडो का प्रशिक्षण
विज्ञापन

अब तक दस हजार छात्राओं और आठ हजार छात्रों को दे चुके हैं प्रशिक्षण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुटाआर (कुशीनगर)। रामकोला क्षेत्र के परवरपार निवासी दीपक मद्धेशिया की क्षेत्र में ताइक्वांडो के प्रशिक्षक के रूप में पिहचान है। इन्होंने 12 वर्षों में करीब दस हजार छात्राओं और आठ हजार छात्रों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया है। दीपक से इस खेल का हुनर सीखकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। इनसे ताइक्वांडो सीखने के बाद प्रेरणा लेकर पांच अन्य खिलाड़ी भी छात्र-छात्राओं को इस खेल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
दीपक बताते हैं कि वर्ष 2010 से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दो बार प्रतिभाग कर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आठ बार प्रतिभाग कर दो गोल्ड, पांच सिल्वर और एक ब्रांज मेडल प्राप्त कर चुके हैं। दीपक ने बताया कि उनके सिखाए कई छात्र राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मेडल से पुरस्कृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक से ताइक्वांडो सीखकर मनीषा कुशवाहा, श्वेता वर्मा, संजना श्रीवास्तव, बिंदू गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अजीत चौहान, धीरज यादव, अंकित गुप्त, कौस्तुभ पांडेय आदि ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। दीपक ने बताया कि अथरहां निवासी संजना श्रीवास्तव उनसे प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दर्जनों मेडल जीत चुकी हैं।
...
सुरक्षा का भाव जगा रहा ताइक्वांडो
ताइक्वांडो सीखकर छात्र-छात्राएं अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। कुछ छात्राएं आत्म सुरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें