फाजिलनगर। कस्बा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित 108 कुंडीय नारी शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालु अपने-अपने घर से लाए दीप को सामूहिक रूप से प्रज्ज्वलित किया।
शांति कुंज हरिद्वार टोली प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा कि दीप यज्ञ आत्मा को प्रकाशित करने और मानव जीवन में सत्य, प्रेम व करुणा का प्रसार करने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दीप यज्ञ जैसे आयोजन समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक जागरूकता लाने के साथ समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं। इसके बाद मुख्य यजमान पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा सहित गायत्री परिवार के जिला संयोजक डाॅ. डीएस तिवारी, पारसनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, त्रिवेणी सिंह, डाॅ. रामइकबाल कुशवाहा, डाॅ. हीरालाल श्रीवास्तव, डाॅ. परशुराम शर्मा की अगुवाई में दीप प्रज्जवलित कर यज्ञ को विराम दिया गया।
इस दौरान कन्हैयालाल स्वर्णकार, अमोद कुमार उपाध्याय, नितिन बरनवाल, परसन कुशवाहा, मुन्ना ऊर्फ शिवनारायण सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता, सुधाकर सिंह, द्रौपदी देवी, निर्मला देवी, सिंपल उपाध्याय, कंचन उपाध्याय, सिंधु बरनवाल, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।