फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कार्य दिवस में कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों को मिलेंगे 50 हजार
विज्ञापन

कुशीनगर। कोरोना महामारी की चपेट में आने से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 50 हजार रुपये अनुग्रह धनराशि दी जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में आपदा विभाग की तरफ से कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल बनाया गया है। यहां किसी भी कार्य दिवस में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पहुंचकर आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़े पर गौर करें तो कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अब तक 10 लाख 30 हजार 805 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। इनमें 15617 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जिसमें से 227 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव, राजस्व अनुभाग की तरफ से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि कोरोना महामारी से मरने वाले परिजनों को 50 हजार रुपये अनुग्रह धनराशि दी जाएगी। इसके लिए 11 विंदुओं के निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये अनुग्रह धनराशि दी जाएगी। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कलेक्ट्रेट में बने कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल में संपर्क किया जा सकता है। एडीएम ने बताया कि इस संबंध में जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-05564 240590 अथवा 9454416282 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें