फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई कमाने गए व्यक्ति की मौत

Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। घर की आर्थिक हालत सुधारने के लिए दुबई कमाने गए ग्रामसभा झनकौल के 49 वर्षीय सुदामा की 14 नवंबर को दुबई कैंप में हृदयाघात से मौत हो गई। उनका शव शनिवार की सुबह गांव आया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बड़े बेटे आदित्य ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


ग्राम सभा झनकौल के सुदामा प्रसाद वर्मा 11 नवंबर को घर से निकले थे। 14 नवंबर को मुंबई से उनकी फ्लाइट दुबई पहुंची थी। दुबई पहुंचने के बाद वह अपने कैंप में आराम करने चले गए। दो घंटे बाद ही उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। इसकी जानकारी उन्होंने कैंप में मौजूद अन्य साथियों को दी। जब तक साथी कुछ करते, हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी वालों ने उनके घर फोन कर सूचना दी। सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी सुभावती तथा पुत्र आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें