फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
रामपुर राजा गांव में विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे सीओ ने लोगों से की पूछताछ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर राजा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष करंट से मौत की बात कह रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर राजा गांव के धर्मा चौहान की पत्नी विनीता (25) की शनिवार को सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि विनीता की मौत करंट लगने से हुई है। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य कमरे में नहीं था। उसकी जेठानी चाय लेकर कमरे में गई तो विनीता को फर्श पर पड़ा देखा। उसके शरीर पर टेबल फैन गिरा था। उसने शोर मचाया तो घर के लोग पहुंचे। उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे विनीता के चाचा बिहार पुलिस में तैनात चंचल चौहान एवं राजेंद्र प्रसाद गले पर नाखून का निशान होने की बात कहते हुए दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाने लगे। इन लोगों ने मृतका के शव का दाह संस्कार करने से रोककर घटना की सूचना तरयासुजान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बहादुरपुर राजीव कुमार सिंह के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विनीता की छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां एवं एक माह का एक पुत्र है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है। सीओ ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें