फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के जूड़ी चौराहे पर बुधवार की रात करीब नौ बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइकसवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ही मनिकौरा गांव के बीन टोली निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र और 20 वर्षीय पूर्णवासी एक ही बाइक गांव के चौराहे की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। पिकअप के पहिए के नीचे आ जाने से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्णवासी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल, रेफर
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चरिघरवा चौराहे पर बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कोटवा स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सौहार्द खुर्द गांव के पूरब टोला निवासी भंडारी गोंड (60) बुधवार की देर शाम पकड़ियार से बाजार कर साइकिल से घर लौट रहे थे। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर चरिघरवा चौराहे पर बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक लेकर चालक चला गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें