सोंदा नाले में मिला युवक का शव
जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा स्थित सोंदा नाले में शनिवार को दोपहर में एक युवक का मिला। शव का चेहरा खराब हो जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
सोंदा नाले के किनारे शनिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव के लोग फसल देखने के लिए गए हुए थे। इन लोगों ने नाले में बहते शव को देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखने से लग रहा था कि शव कई दिनों से नाले में था। लोगों की सूचना पर पटहेरवा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।
उसके बाद शव को बाहर निकलवाकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया। एसआई मंगेश मिश्र ने बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से शव की शिनाख्त कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।