एसओ अहिरौली बाजार श्रीप्रकाश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
कुशीनगर जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैसही बाजार में बृहस्पतिवार को सुबह एक मजदूर का शव टावर के पास खलिहान में मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैसही बाजार में स्थित टावर के पास खलिहान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव को देख शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर गांव के लोग भी जुट गए।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते अहिरौली बाजार थाने के एसएसआई रवि भूषण राय अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का शिनाख्त कराया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव मछरगांवा निवासी दरोगा प्रसाद (45) के रुप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त किया। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था। बुधवार को सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। लेकिन कहीं पता नहीं चला।
लोगों ने बताया कि मृतक शराब का आदि था। इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार श्रीप्रकाश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।