फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन

महराजगंज के धनेवा धनेवी गांव का निवासी था युवक
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कठकुइयां। मंगलवार को सुबह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव के पास एक खेत में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलने वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर कई जगह जख्म थे, जिससे उसकी हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बसहिया बनवीरपुर गांव के पास 35 वर्षीय एक युवक का शव खेत में मिला। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। युवक के शरीर पर कई जगह जख्म थे। सूचना पर पहुंची पडरौना कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी होने पर सीओ सदर संदीप वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। उसका नाम शमशेर अली पुत्र बरकत अली है, जो महराजगंज जिले के धनेवा धनेवी गांव का निवासी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शमशेर के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें