फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे में दूसरी बार सिर कटा शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवारे में दूसरी बार सिर कटा शव मिला
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। जनपद से सटे पड़ोसी राज्य बिहार के सेमरा थानाक्षेत्र के बिनवलिया गांव के पास मंगलवार को नाले में महिला का शव मिला। एक पखवारे के अंदर यह दूसरी बार है, जब बगहां क्षेत्र में एक पुरुष व एक महिला का सिर व हाथ कटा शव मिला है। इनकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

घटनास्थल व आसपास खून या अन्य कोई चिह्न नहीं मिलने से आशंका जताई जा रही है कि अंयत्र हत्या कर शव यहां फेंका गया है। नौ फरवरी को भी बगहां इलाके के लौकरिया थानाक्षेत्र के दोन नहर के भुवरहवा माइनर के पास एक युवक का शव मिला था। उसका भी सिर नहीं था। उस शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है और न ही उसे बरामद किया जा सका है। एक पखवारे में दो सिर कटे शव मिलने से यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सनसनी फैली हुई है। सेमरा थाने के एसओ धीरज कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें