कसया। नगर के पडरौना मार्ग स्थित कसाडा चौक पर रविवार को कसया से पडरौना की तरफ सीमेंट लेकर जा रही डीसीएम में लिंक रोड से आ रही ट्रक से आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। डीसीएम के पलटने से सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कसाडा चौक की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
देवरिया से सीमेंट की बोरी लाद कर पडरौना जा रही डीसीएम सुबह कसाडा चौक पार कर रही थी उसी समय रामकोला की तरफ जा रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर की वजह से डीसीएम के 3 टायर फट गए और अनियंत्रित होकर पलट गई और घसीटते हुए सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से कसाड़ा चौक की लाइट बाधित हो गई।