फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े बस में टकराया डीसीएम, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े बस में टकराया डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन

तमकुहीराज(कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज में फोरलेन पर खराब पड़े एक बस में तेज रफ्तार डीसीएम शनिवार को टकरा गई। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे एक डीसीएम सहारनपुर से पश्चिम बंगाल के लिए सेब लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि फोरलेन तमकुहीराज में एक बाइक एजेंसी के सामने खराब होने की वजह से खड़े खाली बस में डीसीएम टकराया गया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम चालक रियाज (50) पुत्र फैयाज निवासी मरयमपुरा, थाना चारथावल जिला मुजफ्फरपुर की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि इस मामले में डीसीएम के खलासी मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें