फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेन का 26 से होगा संचालन

Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर 26 जुलाई से दरभंगा-गोमतीनगर के बीच अमृत भारत ट्रेन का शनिवार और रविवार को साप्ताहिक संचालन होगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से समय सारणी जारी कर दी गई है। इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्र के लोगों को दरभंगा और लखनऊ की यात्रा करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेन 26 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 15 बजे प्रस्थान कर कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, घोरासहन, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, हरिनगर होते हुए बगहां से 20:17 बजे, कप्तानगंज से 22:02 बजे, गोरखपुर 23:25 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें