फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की हादसे में मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गम में डूबा थाना, मंदिर में नहीं हुई पूजा
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाने में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव की तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा में हुए हादसेे में मौत की जानकारी होते ही पूरे थाने में शोक की लहर दौड़ गई। थाने पर मौजूद स्टाफ घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया। बुधवार के थाने में फरियाद भी नहीं सुनी गई। साथी की मौत से शोक में डूबे पुलिस कर्मियों ने थाना के मंदिर में पूजापाठ भी नहीं किया। बिना पूजा कराए ही सिपाही लौट गए।
--
हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव जिले की स्वाट टीम के साथ पशु तस्करों का पीछा करते हुए जोकवा तक पहुंचे थे। वहां उनकी गाड़ी रोकने के लिए चक्कर में कुचल गए। इस घटना से तरया सुजान थाना में कई साल पूर्व हुई एक घटना की याद लोगों के जेहन में ताजा हो गई। यहां तैनात रहे थानाध्यक्ष अनिल पांडेय जंगल पार्टी के दस्युओं के खात्मा करने के लिए टीम के साथ पडरौना कोतवाली के पचरुखिया में गए थे। वहां बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जन्माष्टमी के दिन घटना होने की वजह से थाना में जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती है। दूसरी घटना हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव के साथ हुई जिससे पूरा थाना शोक में डूबा रहा।
विज्ञापन

थाने के लोकप्रिय कांस्टेबल में होती थी गिनती
पडरौना। 2005 से पुलिस में सेवा दे रहे हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव की गिनती तेज तर्रार पुलिस कर्मचारियों में होती थी। एक साल पूर्व ही धर्मवीर की तैनाती यहां हुई थी। हादसे की सूचना पर आसपास के गांवों में भी शोक फैल गया। थाने के हेल्प डेस्क पर तैनात रहने वाले हेड कांस्टेबल के कुशल कार्यव्यवहार से फरियादी भी खुश रहते थे। विवादित मामलों को सुलझाने में निपुण हेड कांस्टेबल के सभी थाना प्रभारियों से अच्छे संबंध रहे हैं।
पुलिस लाइन में बुधवार को हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव को सलामी दी गई। पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस लाइन में एसपी धवल जायसवाल व अन्य अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
विज्ञापन

कहां से आया थ्री नॉट थ्री कारतूस
पुलिस चेकिंग के दौरान जिस जगह पर पशु तस्करों के वाहन ने हेड कांस्टेबल को कुचला था। वहां बुधवार की सुबह थ्री नाट थ्री का कारतूस मिला। कारतूस को लेकर भी तरह- तरह के सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें