फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल से सिलिंडर व सामान चोरी, डेढ़ माह प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारुम में चोरी हो गई। चोर स्कूल में रखा सिलिंडर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पुलिस ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक लुदिया टेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक लुदिया टेटे ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 9:45 बजे स्कूल पर पहुंचने के बाद जानकारी हुई कि स्कूल में चोरी हो गई है। स्कूल के कार्यालय, लाइब्रेरी व किचन का ताला तोड़कर चोर म्यूजिक स्पीकर, रेडियो, बच्चों के खेल के लिए उपलब्ध खेल सामग्री, किचन में रखा गैस सिलिंडर, वाटर मोटर पंप, बर्तन, राशन व अग्निशामक यंत्र समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
चोरी की जानकारी ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर वीडियोग्राफी भी की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ में घटना की पुष्टि हुई है। सिलिंडर चोरी होने से बच्चों का मध्याह्न भोजन प्रभावित हो रहा है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें