पडरौना। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से सफाई का कार्य चल रहा है। इसमें हाईवे के किनारे व डिवाइडर के बीच पेड़-पौधों की कटाई व छंटाई की जा रही है। ताकि वाहन चालकों को सड़क पर साफ दिखाई दे।
बता दें कि कुशीनगर से बिहार को जाने वाले हाईवे (एनएच-27) के डिवाइडर के बीच फूलों की कई प्रजातियों के पेड़ व पौधे हैं। यह हाईवे पर हरियाली व आकर्षक बनाने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से कई वर्ष पहले रोपित किए गए थे, कटाई-छंटाई के अभाव में बेतरतीब होकर हाईवे के मुख्य लेन तक पहुंच गए थे। इससे वाहनों के आवाजाही में परेशानी के साथ हादसे होने की आशंका बनी हुई थी। इसको गंभीरता से लेकर राजमार्ग प्राधिकरण ने ट्रैक्टर में लगे कटर से कटाई व छंटाई का कार्य कराया जा रहा है। इससे पहले से अधिक साफ हाईवे दिखाई देने लगेगा।