फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से नदी पार कर गए वोट देने

Sun, 05 Mar 2017 12:10 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
नदी पार कर दिया वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के गांव गौरीशुक्ल की बिंद टोली के लोग नाव से बांसी नदी पार करके वोट देने गए। इस गांव के 385 मतदाता हैं जिन्हें वोट देने के लिए नदी पार करके जाना था।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि उनका मतदान केंद्र नदी के पूरब दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर है। वहां जाने के लिए नदी को पार करना पड़ता है और घाट पर कोई पुल भी नहीं है। नाव के अलावा दूसरा रास्ता आठ किमी दूर है। शनिवार की दोपहर में इस टोले के तूफ़ानी, सोना, प्रेमशिला, संजय, राजेश, मदन सैनी, अजय, आदि नाव से नदी पार करके वोट देने जा रहे थे। इन लोगों के साथ ही 70 वर्षीय नेत्रहीन रामअवध ने भी नदी पार करके मतदान किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें