फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक रूठे रहे, शाम को डाला वोट

Sun, 05 Mar 2017 12:06 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
रुठे फ‌िर वोट दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला के भठही बुजुर्ग बूथ पर 1045 में से 242 वोटरों ने मतदान का बहिष्कार किया। भठही खास टोले के ये मतदाता दोपहर एक बजे तक वोट डालने नहीं पहुंचे। केवल एक वोट चौकीदार ने डाला था। परंतु इसके बाद बुझे मन से इस टोले के करीब 80 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।       
विज्ञापन


भठहीं बुजुर्ग गांव के भठही खास टोला के लोगों ने पिछले सप्ताह ही मतदान के बहिष्कार की घोषणा की थी। गांव में सड़क, जलनिकासी व पेयजल की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार किए ये लोग शनिवार की सुबह भी अपनी जिद पर अड़े रहे। प्रशासन ने इनकी मान मनौव्वल की बजाय गांव के चौकीदार को भेजकर एक वोट डलवा दिया। इस बूथ पर अन्य टोले के भी वोटर थे जो लाइन में लग कर मतदान कर रहे थे। दोपहर बाद तक भी जब कोई इनकी खोज खबर नहीं लेने आया तब इस टोले के भी करीब 80 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस टोले के रहने वाले प्रहलाद, कैलाश, हेमंत कुमार, संतोष, अनवर अंसारी, हदीश अंसारी, अनवर अंसारी, छोटे मियां आदि का कहना था कि बरसात में गांव में आवागमन कठिन हो जाता है। इस टोले में पेयजल, जलनिकासी व शौचालय की गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें