फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सर्राफ से नकदी और जेवर लूटे

Sun, 15 Feb 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सराफ से लूट के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस,स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया/पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सहबजवा टोला के पास शनिवार देर शाम कार सवार बदमाशों ने असलहा के बल पर बाइक सवार सर्राफ भीम वर्मा से 20 हजार रुपये समेत करीब एक किलो चांदी और सोने का जेवर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश महराजगंज की ओर भाग निकले। जेवर की कीमत दस लाख से अधिक बताई जा रही है। लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस सर्राफ को लेकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी भीम वर्मा की देवतहा बाजार में आभूषण की दुकान है। वह रोज की तरह शनिवार की शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर जेवरात से भरा बैग लेकर बाइक से घर के लिए निकले। देहतहा–सेमरा मार्ग सहबजवा टोला के सरेह के पास कार सवार चार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। सर्राफ अभी कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश असलहा दिखाकर बाइक की डिक्की से जेवर भरा बैग लेकर भाग निकले। चारों बदमाश अपना चेहरा गमछे से बांध रखे थे। सर्राफ की सूचना पर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद वायरलेस पर लूट का मैसेज पास होते ही जिले में वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। वहीं, महराजगंज जिले की घुघली पुलिस ने भी वाहन चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक बदमाश नहीं पकड़े जा सके। घटनास्थल पर एसपी केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ मौके पर पहुंचे। सर्राफ लूटे गए जेवर का कोई कागजात नहीं दिखा सका, पुलिस की पूछताछ में बार-बार सर्राफ अलग-अलग बात बता रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है।
-
-बाइक सवार सर्राफ से लूट की वारदात हुई है। सर्राफ की सूचना के आधार पर घटना में शामिल बदमाशों की पहचान में पुलिस लगी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें