फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

Sun, 15 Feb 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मधुरिया पुलिस चौकी के समीप हाइवे पर टेलर में घुसा बाईक।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी के समीप एनएच-28 पर बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। फाजिलनगर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहा युवक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन


कसया निवासी सूरज (35) किसी कार्य से बाइक से फाजिलनगर dh तरफ गए थे। लौटते समय मधुरिया चौकी के समीप पास लेने के चक्कर में अचानक बाइक का ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ जाने से बाइक टकराकर दूर जाकर गिरी। गनीमत रही कि बाइक चालक को हल्की चोटें लगीं। मधुरिया चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति ने बताया कि ट्रक को कब्जे लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें