फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पर केस दर्ज 

Mon, 16 May 2016 01:15 AM IST
Kushinagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
सास पतोहू के झगड़े की पंचायत करनी कप्तानगंज पश्चिमी वार्ड संख्या 21 के जिला पंचायत सदस्य को भारी पड़ी। पतोहू ने जिला पंचायत सदस्य पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पर मारने पीटने सहित हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के कोटवां गांव की फेकना देवी कप्तानगंज पश्चिमी वार्ड संख्या 21 के जिला पंचायत सदस्य पंचम सिंह के विद्यालय में कार्य करती हैैं। फेकना का अपने पतोहू हेवंता देवी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी महिला के बुलाने पर जिला पंचायत सदस्य पंचम सिंह शनिवार की सुबह पंचायत करने गए थे। थाने में दी गई तहरीर में हेवंता देवी ने आरोप लगाया है कि पंचायत के दौरान बात ही बात में जिला पंचायत सदस्य उग्र हो गए और उन्होंने उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और उन लोगों ने जिन्होंने बीच बचाव किया। 

शनिवार दोपहर में दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच कर देर शाम जिला पंचायत सदस्य पर मारने पीटने और हरिजन एक्ट का केस दर्ज किया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। कप्तानगंज के एसओ चौथीराम यादव का कहना है कि महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ के जांच में तथ्य उजागर होंगे।
विज्ञापन


वहीं पंचायत में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा मारने पीटने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए जिला पंचायत सदस्य पंचम सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई उनकी छवि को धूमिल करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है, राजनैतिक द्वेष के कारण उन पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें