फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जलाया

Mon, 16 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव गौशाला के बगल खेत में फेंक दिया। हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के लिए शव जला दिया। अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव कटरी धर्मपुर गयादीन की मढ़ैया में गौशाला की सरकारी जमीन है। इसमें पतेल खड़ी  है। रविवार सुबह इसी गांव का कुलदीप घास लेने खेतों की ओर गया था। उसकी नजर जली पतेल की ओर गई। वहां एक अधजला शव पड़ा था। उसका एक हाथ उठा था। शव देख उसके होश उड़ गए। उसने अपने चौकीदार चाचा हुकुम सिंह को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर हुकुम सिंह गांव के तमाम लोगों के साथ मौके पर जा पहुंचे।

हुकुम सिंह ने इलाके के चौकीदार सोनपाल को मामले की जानकारी दी। वह भी जा पहुंचे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ आ गए। एसओ ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। एएसपी रामभवन चौरसिया भी पहुंच गए। एएसपी, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शव अधजला होने के कारण टीम को कोई सुराग नहीं लग सका। हत्यारे शव घसीट कर लाए थे। इसके निशान मिले।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि अज्ञात युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच होगी। हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के लिए ही हत्या के बाद शव जला दिया। इस आग से करीब एक बीघा पतेल भी जल गई है। इस दौरान वहां मौजूद रूपवती नामक महिला ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे पतेलों में आग लगी थी। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। एसओ सुनील यादव ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास इलाके में लापता लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें