फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बेहोश कर गहने, नकदी ले उड़ी

Sat, 08 Oct 2016 11:10 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
ताले तोड़कर लाखों की नकदी जेवर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता शादी की अगली रात ही पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर गहना, नकदी ले उड़ी। नशे के प्रभाव से अस्वस्थ पति ने इलाज के बाद शनिवार को पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को रामकोला थाना क्षेत्र एक धर्मस्थल पर उसी थाना क्षेत्र की एक युवती से विवाह किया था। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे दो बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और स्वयं को नवविवाहिता का रिश्तेदार बताकर उससे मुलाकात की। रात में नवविवाहिता ने उसको एक गिलास दूध पीने को दिया।

ध पीकर वह बेसुध हो गया तो पत्नी गहना व नकदी लेकर रात में ही किसी पूर्व परिचित के साथ चली गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर सब अवाक रह गए। युवक ने दिन भर इलाज के बाद शाम को नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सूचना दी। नवविवाहिता सोने और चांदी के तीन आभूषण, नकदी और एक मोबाइल हैंडसेट भी साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसआई अमित राय ने बताया कि चौकीदार की मार्फत मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें