फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से लैस होगा जिला जेल

Sat, 08 Oct 2016 11:10 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पवन कुमार मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया और बस्ती समेत 20 जिलों की जेलों को हाईटेक करने की तैयारी है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन ने मंजूरी दे दी है। यूपी सरकार जेलों की सुरक्षा मजबूत कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य आधुनिक उपकरण से लैस कर रही है ताकि बंदियों और बंदी रक्षकों की हर गतिविधियां कैमरे में कैद हो जाएं। देवरिया, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, पीलीभीत, फतेहपुर,  ललितपुर, उरई, हमीरपुर, कौशांबी, उप कारागार देवबंद, महोबा, ज्ञानपुर, किशोर सदन बरेली में सीसीटीवी कैमरे अब तक नहीं लगे थे।
विज्ञापन


अब ये जेलें कैमरे की जद में रहेंगी। कारागार प्रशासन, सुधार सेेवाएं विभाग के अनु सचिव डॉ. गिरीश चंद्र खरे ने डीजी कारागार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इसके लिए श्रीटॉन इंडिया लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए वित्तीय वर्ष 2016-17 में चार करोड़ 14 लाख 58 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


देवरिया जिला कारागार में रेडियो हैंडसेट का इंतजाम हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेटल फ्रेम डिटेक्टर लगाने की मंजूरी मिल गई है। जेल अधीक्षक रंगबहादुर पटेल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने से बैरक, हाते, बाउंड्रीवॉल की निगरानी आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें