फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम मालिक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/जटहां बाजार। बृहस्पतिवार की देर शाम खिरकिया बाजार के पास एक गोदाम पर पूर्ति विभाग की तरफ से की गई छापामारी के बाद शुक्रवार को अनाज की 1000 हजार बोरियां जब्त कर ली गईं।
विज्ञापन


डीएसओ की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को गोदाम मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार के पास अवैध रूप से गोदाम में अनाज रखे जाने की शिकायत बृहस्पतिवार को किसी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की थी। उनकी सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम गोदाम पर छापा मारा था।

टीम के पहुंचते ही वहां खलबली मच गई थी। गोदाम पर रहने वाले लोग वहां से भाग निकले। डीएसओ ने वहां मिली चावल की लगभग 1000 बोरियों को सील कर दिया था।

शुक्रवार की सुबह गोदाम पर डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक गोदाम में चावल के अलावा गेहूं, मक्का और धान भी पाया गया। जांच करने के बाद चावल की बोरियों को मार्केटिंग गोदाम भेज दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोदाम में राइस मिल भी थी, जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके अलावा वहां कांटा भी नहीं लगा था।

शाम तक कोतवाली पुलिस ने गोदाम और राइस मिल के मालिक ईश्वरचंद जायसवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय और डीएसओ ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें