मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
रामकोला। थानाक्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर में सोमवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बीचबचाव कर रहे एक बुजुर्ग चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
बड़हरा लक्ष्मीपुर निवासी गामा पांडेय और पड़ोसी बिलायती के परिवार से बच्चों की बात को लेकर रात में मारपीट हो गई। 90 वर्षीय गामा पांडेय बीचबचाव गए, जहां धक्का लग जाने से गिर पड़े और घायल हो गए।
उनके साथ दोनों पक्षों के चार और लोगों को भी चोटें आईं। गामा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना था कि अभी तहरीर नहीं मिली है।