फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 07 Feb 2018 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुदही। कुश्‍ाीनगर ‌जिले के  विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक युवक ने पांच वर्ष के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ड्रामा पार्टी में नाचने का काम करता है। उसे आपत्तिजनक हाल में देखकर कुछ लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसका बाल काट दिया। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बंगाल का रहने वाला यह आरोपी एक व्यक्ति के घर रहकर ड्रामा पार्टी में नर्तक का काम करता है। इसके अलावा खाली समय में वह मूर्ति भी बनाता है। वह एक अलग झोपड़ी में रहता है। गांव वालों के मुताबिक मंगलवार की शाम को क़रीब चार बजे पड़ोस का पांच साल का एक बच्चा घर के पास खेल रहा था। तभी वह आया और बच्चे को दो रुपये देने के बहाने झोपड़ी में लेकर चला गया और अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। बच्चे की चिल्लाने पर उसके घरवाले और आस पास के लोग जुट गए। उन लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और उसके बाल काट दिए। उसके बाद पुलिस को फोन किया।

पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्चे की दादी की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए दुदही सीएचसी ले आयी है। इस संबंध में विशुनपुरा थाने के इंसपेक्टर कृष्ण कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें