फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
बाइक हादसा - फोटो : self
विज्ञापन
फाजिलनगर। रविवार को बाइक से अपने घर जा रहे एक युवक की सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमहां निवासी शैलेश शर्मा (25) किसी कार्य से बाइक से फ ाजिलनगर आए थे। शाम पांच बजे के आसपास वह अपने घर जा रहे थे। अभी वह फाजिलनगर से अपने घर जोगिया जाने वाले मार्ग पर पांच सौ मीटर दूर पहुंचे थे कि गंडक कॉलोनी के पास सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए।   जिससेे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक दूसरा चालक अपनी बिना नंबर की बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता शिवबच्चन शर्मा अपने पुत्र का शव देखते ही बेहोश हो गए। उनका इलाज चल रहा है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पांच भाइयों मे सबसे छोटा था तथा फरवरी में उसकी शादी तय थी।   फाजिलनगर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर घटना होने के बाद भी पुलिस को पहुंचने में घंटों लग गया। जिसको लेकर लोगो मे काफी नाराजगी भी दिखी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दोनों बाइक अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें