पटियाली रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। रविवार दोपहर तीन बजे पटियाली हाईवे पर अनूप(22)पुत्र पप्पू निवासी कमालपुर थाना सिढ़पुरा अपने साले पुष्पेन्द्र निवासी नीवलपुर के साथ पटियाली बाजार करने आ रहा था। तभी नगला हीरा के निकट सामने से आ रही बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर कोमिल अहमद पुत्र खलील अहमद मोहल्ला काजी अलीगंज जनपद एटा था। हादसे में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कोमिल अहमद ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुष्पेंद्र को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों ही परिवारों में इस हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। वहीं गंजडुडवारा पटियाली रोड पर मुकेश (40)पुत्र दुर्गविजय को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकेश को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।