फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार करने गए दस लोग गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। यूपी सीमा से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शिकार करने गये यूपी के दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन अदद जाल और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यूपी सीमा से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या दो में शिकार करने की सूचना पर शनिवार की देर रात वन प्रशासन ने छापामारी कर 10 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों पर जंगल में जाल लगाकर जंगली सूअर और हिरन का शिकार करने का आरोप है।

पकड़े गए लोगों में हरिलाल, नरेश, प्रेमचंद, चंद्रेश्वर, रामचंद्र, रितेश, साहब, हरिकेश, गोबरी, अमेरिका खड्डा थानाक्षेत्र के सालिकपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से तीन अदद जाल और मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


इन सभी को वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में मदनपुर वन प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकार करने वाले सभी 10 लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें