फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बरामद हुई नेपाली शराब

Wed, 13 Apr 2016 11:28 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
छापे की कार्रवाई कर काफी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना/खड्डा। स्वॉट टीम ने मंगलवार रात भैंसहां गांव में छापे की कार्रवाई कर काफी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है। मंगलवार की रात स्वॉट टीम के नारायणी नदी के भैंसहां घाट पर की गई छापे की कार्रवाई में 2240 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। तीन सप्ताह के अंदर नेपाली शराब की यह चौथी बरामदगी है। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि मंगलवार को देर कुछ लोगों ने सूचना दी कि नारायणी नदी के भैंसहां घाट पर नेपाली शराब की खेप आने वाली है। सूचना पर स्वॉट टीम को मौके पर भेजा गया। कुछ देर बाद नारायणी नदी में दो नाव आते हुए दिखे। सादी वर्दी में पहुंचे स्वॉट टीम के लोग नाव देखते ही समझ गए कि शराब की खेप आ रही है।

उधर से नाव से टॉर्च जलने पर इधर से भी टॉर्च की रोशनी मारी गई। थोड़ी देर में एक नाव किनारे लगी। उस पर सवार चार लोग नाव पर लदी शराब की बोरे में गत्ते में भरकर रखी गई शराब की खेप उतार रहे थे कि उन्हें यह संदेह हो गया कि सादी वर्दी में पुलिस के जवान हैं।
विज्ञापन


वह नारायणी नदी में कुछ दूरी पर रुके दूसरी नाव पर सवार लोगों को यह कहते हुए भाग गए कि शराब उतरवा रहे लोग पुलिस के लोग हैं। नाव से उतारे गए बोरों को खोलकर देखा गया तो उसमें 2240 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। उधर, खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार तीन सप्ताह के अंदर नेपाली शराब की चौथी बार खेप पकड़ी गई है।

इस दौरान पांच हजार से अधिक सीसी नेपाली शराब बरामद की जा चुकी है। एक सप्ताह पहले खड्डा थानाक्षेत्र के मदनपुर गांव के लोगों ने नारायणी नदी के बंधे पर नेपाली शराब  लदा मालवाहक रोकने की कोशिश की थी।


तस्करों ने मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया था, लेकिन युवक ने अपने साथियों के पीछा शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी थी। करीब नौ किमी पीछा करने के बाद खड्डा थाना क्षेत्र के जखनिया गांव के पास वाहन छोड़कर चालक भाग गया। वाहन से 1800 शीशी से ज्यादा नेपाली शराब बरामद हुआ था। इसके कुछ दिन पहले पुलिस ने 1050 शराब नारायणी नदी के किनारे से बरामद किया था।


इसके कुछ दिन पहले गांववालों ने मदनपुर के पास नारायणी नदी के किनारे बंधक के पास दो बोरों में भरकर लावारिस हालत में रखी करीब 700 नेपाली शराब की शीशी बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें