कुबेरस्थान। पडरौना कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव बांसगांव में बृृहस्पतिवार की देर शाम ईंट लदी ट्राॅली पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई।
घटना ट्राॅली के अचानक पलट जाने के चलते हुई। बताया जाता है कि बांसगांव निवासी राजेंद्र पांडेय के यहां मकान निर्माण के लिए ईंट मंगाया गया था। शाम करीब सात बजे ट्राॅली से ईंट उतारी जा रही थी।
प्रेशर वाली इस ट्राॅली के पीछे राजेंद्र पांडेय का 20 वर्षीय बेटा अमित पांडेय खड़ा था। अचानक ट्राॅली पलट गई और अमित ईंट के नीचे दब गया। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे तथा ट्राॅली व ईंट हटाकर अमित को बाहर निकाला गया।
आननफानन में लोग प्राइवेट साधन से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गएा। वहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद लोग शव लेकर गांव लौट गए। इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।