जटहां बाजार। जमीन के विवाद को लेकर सोमवार की सुबह मोजहिदा गांव दो पक्षाें के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मोजहिदा गांव के पूर्व प्रधान रजी अहमद और मंजूर आदि के बीच खेत को लेकर विवाद चलता है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके खेत में मेड़ बना दिया, जिसे लेकर सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी।
लेकिन सुबह तकरीबन सात बजे ही दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने मारपीट के दौरान एक-दूसरे पर धारदार हथियार का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में एक पक्ष से मंजूर, संजूर, साधु और जबकि दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान रजी अहमद, मुबारक और बसुल्लाह घायल हुए हैं।
सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 35 वर्षीय मंजूर के सिर में चोट अधिक लगने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां मंजूर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों तरफ से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।