फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मुसहर ने लगाई न्याय की गुहार

Thu, 02 Nov 2017 11:06 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
घ्‍ाायल मुसहर। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनोबीपट्टी की मुसहर बस्ती के रहने वाले 32 वर्षीय मुसहर ने कुछ लोगों पर मारपीटकर पैर तोड़ देने का आरोप लगाया है। इस मुसहर का आरोप है कि पुलिस पिटाई करने वालों पर कार्रवाई भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन


रहस जनोबी पट्टी के मुसहर टोली निवासी 32 वर्षीय मन्नू मुसहर ने उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि बीते 23 अक्टूबर की शाम को कुछ लोग मुसहर टोली की लड़कियों को छेड़ रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई की। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के बाद वह घर आया। पैर में प्लास्टर होने की वजह से वह बिस्तर पर पड़ा है। मन्नू के घरवालों का कहना है कि इस घटना की वजह से मन्नू मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है, जिससे परिवार के सामने अनाज का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पटहेरवा एसओ निर्भय सिंह का कहना है कि उन्हें भी इसकी सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया है, तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें