फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश काउंटर से रकम उड़ाने वाला गिरफ्त से बाहर

Thu, 02 Nov 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
कैश काउंटर से रुपये चोरी करने का आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसबीआई के कैश काउंटर से 35 हजार की रकम उड़ाने वाला 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। सोशल मीडिया पर आरोपी की तस्वीरें भेजकर भी आरोपी की पहचान के प्रयास भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार की शाम को यूपीसीएल के अकाउंटेंट सुरेश चंद्र उपाध्याय एसबीआई शाखा में 1.35 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे। इसी समय बैंक कैशियर के किसी काम से केबिन से उठकर बाहर चले जाने और अकाउंटेंट सुरेश चंद्र के फोन पर व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने काउंटर में हाथ डालकर 35 हजार रुपये उड़ा लिए।

सीसीटीवी फुटेज में काउंटर में खड़े व्यक्ति को हाथ डालकर रुपये निकालते देखा गया। पुलिस ने बुधवार देर रात ही सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालकर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें