रिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
- फोटो : अमर उजाला
रामकोला। थानाक्षेत्र के बलुवा निवासी महिला की शनिवार की शाम को पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। महिला का शव रविवार को गांव आने पर परिवार में कोहराम मच गया।
रामकोला थानाक्षेत्र के बलुवा निवासी निर्मला देवी शुक्रवार को शाम को घर से बाहर निकली थीं। इसी बीच शाम को आंधी पानी आ गया। जैसे ही वह घर की तरफ से बढ़ीं तो एक पेड़ की डाल उनके सिर पर गिर गई।
जब वह साहस करके आगे बढ़ीं तो विद्युत पोल उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए। जहां इलाज के बाद महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया।
शनिवार को गोरखपुर से निर्मला को पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें पीजीआई ले जा रहे थे कि शनिवार को देर शाम रास्ते में मौत हो गई। रविवार को निर्मला का शव जब घर पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।