फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम करने वाला गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
कठकुइयां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम और कुबेरस्थान थाने की पुलिस के प्रयास से एक व्यक्ति बुधवार की सुबह कठकुइयां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इस पर बैंक का अधिकारी-कर्मचारी बनकर लोगों का एटीएम कार्ड नंबर और पिनकोड पूछकर ऑनलाइन रुपये निकालने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से नकदी, लैपटॉप, प्रिंटर सहित कई उपकरण बरामद किया है।

वह पहले से ही मुकदमे में वांछित था। एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम और कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने संयुक्त प्रयास से सफलता पाई। पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रिंस पटेल है, जो तरयासुजान थानाक्षेत्र के भटवलिया नंबर-दो का निवासी है।
विज्ञापन


उसने बताया कि तमकुहीराज में प्रिंस कम्युनिकेशन के नाम से दुकान संचालित करता था। वहीं से फोन के जरिए लोगों से खाता नंबर, एटीएम नंबर, एटीएम का पिन नंबर आदि पूछकर ऑनलाइन शापिंग या गलत तरीके से ई-टिकट बनाता था।
विज्ञापन


29 मार्च को उसने अजय शर्मा निवासी कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान के खाते से लगभग 59 हजार रुपये निकाले थे, जिसमें पांच हजार रुपये ही बचे हैं। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी सुजीत राय, स्वॉट टीम प्रभारी सौदागर राय और एसओ कुबेरस्थान सहित उनके सहयोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें