गाेपालगंज-लख्ानऊ हाइवे स्थित पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया ढाबे के निकट आने-जाने वालों को देखकर अश्लील हरकतें करने के आरोप में शनिवार रात महिला एसओ ने दो युवतियों को पकड़ा। उनके विरुद्ध पटहेरवा थाने में केस दर्ज कर लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया ढाबा के निकट दो युवतियों के बारे में किसी ने पुलिस से शिकायत की। आरोप था कि दोनों युवतियां सार्वजनिक स्थल पर आने-जाने वाले लोगों को देखकर अश्लील हरकतें कर रही थीं। सूचना मिलने पर महिला थाने की एसओ पहुंची और दोनों को पकड़कर पटहेरवा थाने ले गईं, जहां दोनों के विरुद्ध पटहेरवा थाने में अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ।
एक युवती बिहार की निवासी है, जबकि दूसरी पटहेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बाद में पुलिस ने उन्हें रात में ही जमानत पर छोड़ दिया।पटहेरवा के एसओ जितेंद्र यादव ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने से इनकार किया।
जबकि महिला थाने की एसओ विभा पांडेय का कहना था कि रात में ही दोनों युवतियों को लेकर वह पटहेरवा थाने में गईं, जहां उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। चूंकि अश्लील हरकत के आरोप में दर्ज मुकदमे में कोर्ट से जमानत लेने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए उन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।