फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोरी की मौत

Wed, 06 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। पडरौना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक मालवाहक वाहन ने बुधवार की देर शाम बाजार के तुर्कपट्टीफाल नाम की जगह पर एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दिया। हादसे में किशोरी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। तुर्कपट्टी बाजार निवासी हरिशरण पेशे से फल विक्रेता हैं। उनकी बड़ी बेटी रंजू की शादी मठिया भोकरिया गांव के विजय खरवार से हुई है।
उनकी सात वर्ष की एक बेटी भी है। रंजू अपने मायके आई हुई थीं। बुधवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे रंजू (26) अपनी सात वर्ष की बेटी बेबी और छोटी बहन संजू (14) को लेकर बाजार के तुर्कपट्टीफाल नाम की जगह पर कोई सामान खरीदने आई थीं।
विज्ञापन

तभी पडरौना की तरफ से आ रहे मालवाहक वाहन ने तीनों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में संजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजू और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना मिलने पर तुर्कपट्टी एसओ अनिल दुबे पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा मां-बेटी को इलाज के लिए पुलिस की जीप से जिला अस्पताल भेज दिया।
दोनों की हालत चिंताजनक होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें