फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार से बेटे की मौत, माता-पिता झुलसे

Mon, 29 Aug 2016 11:45 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
घटना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के भगत छपरा गांव में कलामुद्दीन नाम के युवक की हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता झुलस गए। उन्हें हाटा सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भगत छपरा गांव के निवासी कलामुद्दीन के घर के पीछे से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इसके तीन तारों में से एक तार काफी नीचे लटक गया था, जो कलामुद्दीन के शौचालय के काफी करीब हो गया था।
विज्ञापन

  सोमवार को कलामुद्दीन लकड़ी के डंडे से तार को ऊपर कर रहा था, ताकि शौचालय पर न सटे। इसी बीच तार लकड़ी के डंडे से छिटक कर काफी नीचे आ गया और कलामुद्दीन उसकी चपेट में आ गया। बिजली सप्लाई चालू होने के कारण वहां चिंगारी निकलने लगी और कलामुद्दीन झुलस गया। यह देखकर कलामुद्दीन की मां साबरा खातून और पिता सदीक भी बचाने दौड़े, जो गंभीर रूप से झुलस गए। इसकी जानकारी होने पर वहां काफी संख्या में गांव के लोग जुट गए। लोगों की मदद से तीनों को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने कलामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके माता-पिता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कलामुद्दीन के परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव को घर उठा ले गए। ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे बिजली मिस्त्री की मौत तमकुहीराज सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर अमर उजाला ब्यूरो तमकुहीराज। क्षेत्र के भटवलिया नंबर दो में फ ाल्ट ठीक कर रहा एक बिजली मिस्त्री करंट की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना के बाद विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी कार्यालय बंद कर चले गए। बिजली न रहने से क्षेत्र के लोग परेशान रहे। तरयासुजान थाना क्षेत्र की पुरानी तमकुही निवासी मुकेश चौहान उम्र 26 वर्ष बिजली मिस्त्री हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर वह भटवलिया नंबर दो में विद्युत उपकेंद्र तमकुही में तैनात कर्मचारी से शटडाउन लेकर ट्रांसफ ार्मर पर चढ़कर फ ाल्ट ठीक कर रहे थे। उसी दरम्यान उपकेंद्र से किसी ने विद्युत सप्लाई चालू कर दी। अचानक बिजली आने से मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। उसके दोनों हाथ और सिर में भी चोट आई। आनन फ ानन में लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफ र कर दिया। रास्तें में मौत हो गई। घटना के बाद कर्मचारी बिजली आपूर्ति बंद कर उपकेंद्र छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में जेई मनोज कुमार का कहना है कि लाइनमैन बुलाया गया है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें