फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतरौली बाजार में दुकानें खुलीं 

Sat, 15 Oct 2016 11:41 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली बाजार में बीते बृहस्पतिवार मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद अब गांव में शांति और सद्भाव का माहौल बनने लगा है। शनिवार को बाजार की कई दुकानें खुलीं और लोग भी घरों से बाहर निकले। हालांकि, गांव अब भी सख्त पुलिस के घेरे में है और हर जगह जवान तैनात हैं। शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार और सीओ गांव में जमे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस बाजार में मूर्ति ले जाने को लेकर कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। आगजनी और लूट की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। फोर्स लेकर पहुंचे डीएम शम्भु कुमार और एसपी अतुल कुमार भट्ट ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया था। दोनों तरफ से पड़ी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गांव के वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान सहित 17 लोगों को जेल भेजा है। शुक्रवार की शाम को डीएम की अध्यक्षता में दोनों वर्गों के लोगों की बैठक बुलाई गई थी। पीस कमेटी की इस बैठक में बड़ी संख्या में दोनों वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया था। प्रशासन के इस प्रयास का सार्थक नतीजा शनिवार की सुबह दिखा। लोग अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तथा घर छोड़कर गए लोग भी दरवाजे बंदकर लौटने लगे। प्रशासन अब भी अपनी पूरी टीम के साथ गांव में डेरा जमाए हुए है। लोगों में विश्वास बहाली का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें